शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

झाझा : रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर समेत दो को गिरफ्तार कर किउल रेल न्यायालय भेज दिया. रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि देवघर- गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05009 अप के साधारण बोगी में एक महिला तस्कर शराब लेकर […]

विज्ञापन

झाझा : रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर समेत दो को गिरफ्तार कर किउल रेल न्यायालय भेज दिया. रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि देवघर- गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05009 अप के साधारण बोगी में एक महिला तस्कर शराब लेकर जा रही है.

तभी उक्त ट्रेन में छापेमारी की गयी. इस दौरान लखीसराय जिलान्तर्गत किउल के वृंदावन इलाके का अरुण कुमार यादव व बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघड़ा निवासी राधा देवी को 225 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों शराब तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड निर्मित शराब खरीदकर बिहार ले जाकर बेचती है. छापेमारी में शिवकुमार यादव, उमेश कुमार समेत कई पुलिस बल मौजूद थे.

शराबी को भेजा गया जेल
झाझा. थाना की पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे महापुर गांव निवासी सोनू झा नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि गश्ती दल के एसआइ दिनेश कुमार ने उसे उसके गांव के चौराहा से गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन