मामूली वाद-विवाद में हुई मारपीट लोगों के बीच मची अफरा-तफरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गाड़ी में धक्का लगने से बाजा क्षतिग्रस्त होने पर हुई मारपीट जमुई : सदर थाना क्षेत्र के जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अगहरा गांव के समीप सोमवार को दो पक्ष के बीच हुए वाद-विवाद और मारपीट की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गया. हालांकि स्थानीय लोगों के पहल से स्थिति को आनन-फानन में नियंत्रित […]
विज्ञापन
गाड़ी में धक्का लगने से बाजा क्षतिग्रस्त होने पर हुई मारपीट
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अगहरा गांव के समीप सोमवार को दो पक्ष के बीच हुए वाद-विवाद और मारपीट की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गया. हालांकि स्थानीय लोगों के पहल से स्थिति को आनन-फानन में नियंत्रित किया जा सका. मारपीट के घटना में दोनों पक्ष के लोगों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सदर प्रखंड के अभयपुर गांव के दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे बाजा-गाजा के साथ कियूल नदी से जल भरकर बाबा धनेश्वर नाथ महादेव सिमरिया जा रहे थे. इसी दौरान उक्त स्थल पर पहुंचते ही पूजा कर वापस लौट रहे पतंबर गांव के काफिला के साथ हल्का भिड़ंत हो गया. जिसमें एक पक्ष का बाजा क्षतिग्रस्त हो गया. इसी बात को लेकर लोगों के बीच प्रारंभ हुआ वाद-विवाद देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गया.
लोग एक-दूसरे हाथ-पैर से हमला करने लगे. घटना को देख महिला और बच्चे में अफरा-तफरी मच गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना को देख स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. मामला शांत होने के उपरांत दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने गंत्बय की ओर रवाना हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










