लछुआड़ से चार का अपहरण, एक को मार डाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिकंदरा (जमुई). अपराधियों ने गुरुवार की रात भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआड़ में जैन श्वेतांबर सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाले से प्रबंधक ओम तिवारी, उसके बेटे अंगद तिवारी समेत चार लोगों को अगवा कर लिया. अपराधियों ने तीन को छोड़ दिया, लेकिन लछुआड़ निवासी प्रदीप सिंह की हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह उसकी लाश गांव […]
विज्ञापन
सिकंदरा (जमुई). अपराधियों ने गुरुवार की रात भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआड़ में जैन श्वेतांबर सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाले से प्रबंधक ओम तिवारी, उसके बेटे अंगद तिवारी समेत चार लोगों को अगवा कर लिया. अपराधियों ने तीन को छोड़ दिया, लेकिन लछुआड़ निवासी प्रदीप सिंह की हत्या कर दी.
शुक्रवार की सुबह उसकी लाश गांव के बाहर मिली. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात भोज का आयोजन किया गया था. भोज के बाद सभी वहीं रुक गये. इसी बीच रात में आये अपराधियों ने चारों का अपहरण कर लिया. इसके बाद तीन को छोड़ दिया और एक की हत्या कर दी. एसडीपीओ नेसार अहमद शाह, थानाध्यक्ष विवेक भारती ने मौके पर पहुंच कर जांच की. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ लछुआड़ चौक को जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










