पूर्व नक्सली सुरंग की पत्नी को मिली आवास योजना की पहली किस्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सुरंग की पत्नी को मिलनी शुरू हो गयी सरकारी मदद पुत्री का कस्तूरबा विद्यालय में कराया गया नामांकन सोनो : पूर्व नक्सली एरिया कमांडर सुरंग यादव के आत्म समर्पण के बाद उसके परिजनों को सरकार द्वारा मदद किये जाने का जो आश्वासन दिया गया था उसे पूरा करने की दिशा में […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सुरंग की पत्नी को मिलनी शुरू हो गयी सरकारी मदद
पुत्री का कस्तूरबा विद्यालय में कराया गया नामांकन
सोनो : पूर्व नक्सली एरिया कमांडर सुरंग यादव के आत्म समर्पण के बाद उसके परिजनों को सरकार द्वारा मदद किये जाने का जो आश्वासन दिया गया था उसे पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने सुरंग यादव के परिजनों को सरकारी सहायता देने की शुरुआत कर दिया है. मंगलवार को सुरंग यादव के पिता अयोध्या यादव के साथ सुरंग की पत्नी कौशल्या देवी उर्फ घुघली देवी व उसके चार बच्चे काजल, कुन्दन, पवन व करिश्मा प्रखंड कार्यालय पहुंचे. बीडीओ ने उन्हें दे जाने वाली सरकारी मदद के बाबत उन्हें जानकारी दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कौशल्या देवी को एक आवास का आवंटन करते हुए 55 हजार रूपये की पहली किश्त उसके बैंक खाते में भेज दी गयी.
सुरंग की बड़ी पुत्री 10 वर्षीय काजल कुमारी को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मंगलवार को ही नामांकन करवा दिया गया. उसके अन्य तीनो बच्चो को विशनपुर स्थित स्कूल में फौरन नामांकन का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया. बीडीओ ने बताया कि कौशल्या को स्वरोजगार के तहत दूकान खोलने के लिए जिला उद्योग विभाग से 2 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी साथ ही पशु पालन हेतु पशु शेड व यूरिन टैंक भी दिया जायेगा. अगर सुरंग की पत्नी चाहेगी तब उन्हें मनरेगा के तहत पौधारोपण योजना का भी लाभ मिलेगा. जिसमे पौधा लगाने व उसकी देख रेख व सिंचाई हेतु उसे प्रतिदिन 177 रूपये मनरेगा से मिलेंगे. मनरेगा द्वारा ही इन्हें शौचालय भी दिया जाएगा. इतना ही नही सुरंग के पिता को खेती में सिंचाई के लिए बिहार शताब्दी नल कूप योजना के तहत सिचाई पंप भी दिया जायेगा. जबकि मनरेगा द्वारा उनके लिए तालाब निर्माण भी कराया जायेगा. बीडीओ श्री कुमार इन तमाम सहायता दिए जाने की बात करते हुए इसकी कवायद में तो लग गये है. लेकिन देखना यह दिलचस्प होगा कि सरकार की इन सुविधाओं को वे लाभुक तक कितन शीघ्र ले जा पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










