शराब व्यवसाय मामले में एक और गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिमुलतला : झाझा-सिमुलतला मार्ग के घोरपारन स्टेशन के निकट शनिवार की रात्रि एसएसबी जवानों द्वारा शराब के साथ गिरफ्तार दो लोगों की निशानदेही पर रविवार को लखीसराय पुलिस ने जिले के धरमरायचक गांव से इस व्यवसाय में शामिल एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार को सिमुलतला थाना को सुपुर्द कर दिया गया. […]

विज्ञापन

सिमुलतला : झाझा-सिमुलतला मार्ग के घोरपारन स्टेशन के निकट शनिवार की रात्रि एसएसबी जवानों द्वारा शराब के साथ गिरफ्तार दो लोगों की निशानदेही पर रविवार को लखीसराय पुलिस ने जिले के धरमरायचक गांव से इस व्यवसाय में शामिल एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार को सिमुलतला थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

बताते चले कि शनिवार की रात्रि एसएसबी जवानों ने घोरपारण स्टेशन के निकट से अंग्रेजी शराब से भरे दो वाहनों को जब्त किया था. इस दौरान दो लोगो की गिरफ्तारी भी हुई थी. जबकि दो अन्य लोग भागने में सफल रहा था. गिरफ्तार लोगो के निशानदेही पर लखीसराय थाना की पुलिस ने धरमरायचक निवासी विवेक कुमार चंद्रवंशी उर्फ विवेक राम को गिरफ्तार किया. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मजहर मकबुल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है. साथ ही जब्त दोनों वाहनों को बिहार मद्य निषेद उत्पाद अधिनियम 216 धारा 30ए 4147 के तहत नीलाम कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन