वैन पर लदा अवैध केंदूपत्ता समेत व्यापारी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर चलाया अभियान झाझा : वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हेठ बटिया रक्षित वन क्षेत्र के असनातरी के जंगली इलाके से पिकअप वैन पर लदा अवैध केंदू पत्ता समेत व्यपारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बाबत वनों के क्षेत्र […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर चलाया अभियान
झाझा : वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हेठ बटिया रक्षित वन क्षेत्र के असनातरी के जंगली इलाके से पिकअप वैन पर लदा अवैध केंदू पत्ता समेत व्यपारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बाबत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि जिला से गुप्त सूचना मिली कि उक्त जंगल मे केंदू पत्ता अवैध रूप से ढोया जा रहा है. तभी फॉरेस्टर सुशील प्रसाद सिंह, स्वामीनाथ सिंह, कृष्णनंदन सिंह, सिकंदर प्रसाद मंडल, अनीश कुमार सिंह समेत कई वन अधकारियों ने उक्त जंगल मे छापेमारी किया. जिसमें पिकअप वैन पर लदा बोरा में भरा अवैध केंदू पत्ता बरामद किया.
साथ ही मौके से व्यपारी को भी पकड़ा गया. लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. रेंजर ने बताया कि गाड़ी संख्या जेएच 15 एच 9010 में 30 बोरा बीड़ी पत्ता लदा था. व्यपारी की शिनाख्त झाझा थाना क्षेत्र के चरघरा के भलुआ मुहल्ला का गोपाल साह के पुत्र रोहित साह के रुप में की गयी है. रेंजर ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. साथ ही गिरफ्तार व्यापारी को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










