अपराधियों को झाझा पुलिस ने लिया हिरासत में
झाझा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे आधा दर्जन अपराधी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस चार अपराधी को झाझा थाना क्षेत्र के एकडरा चौक के समीप से अपने कब्जे में लिया. इसके उपरांत गिरफ्त में लिये […]
झाझा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे आधा दर्जन अपराधी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस चार अपराधी को झाझा थाना क्षेत्र के एकडरा चौक के समीप से अपने कब्जे में लिया. इसके उपरांत गिरफ्त में लिये अपराधी के निशानदेही पर दो अपराधी को जमुई से गिरफ्तार किया है. जिसमें दो थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव का, एक छापा गांव का, एक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव और दो लखीसराय जिला के रामपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी अपराधी झाझा-गिद्धौर के बीच किसी बड़े व्यापारी अथवा किसी बैंक की लूट की योजना बना रहे थे. तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि खैरा थाना क्षेत्र में बंधन बैंक कर्मी के साथ हुई घटना में भी इनलोगों ने अपनी संलिप्तता पुलिस को बताया है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह नवसिखुआ है एवं सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है. इस अपराधियों के गिरोह का उद्भेदन कर पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है. हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाबत किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










