देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तस्करी . दोनों अभियुक्त कार की डिक्की में गुप्त स्थान बना कर ला रहे थे शराब गिरफ्तार युवक नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी विजय यादव के 26 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार व धमौली गांव निवास वीरेंद्र कुमार का 28 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार है. सोनो : देसी शराब की एक […]
विज्ञापन
तस्करी . दोनों अभियुक्त कार की डिक्की में गुप्त स्थान बना कर ला रहे थे शराब
गिरफ्तार युवक नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी विजय यादव के 26 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार व धमौली गांव निवास वीरेंद्र कुमार का 28 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार है.
सोनो : देसी शराब की एक बड़ी खेप को कार से लेकर नालंदा जिला जा रहे दो युवा कारोबारियों को सोनो पुलिस ने एक हजार पाउच देशी शराब के साथ धर दबोचा. डब्लू बी 02 एक्स -5955 नंबर के जिस मारुती सुजुकी स्ट्रीम कार से छुपाकर शराब लाया जा रहा था उस कार को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार युवक नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी विजय यादव के 26 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार व इसी थाना क्षेत्र के धमौली गांव निवास वीरेंद्र कुमार का 28 वर्षीय पुत्र नरेन्द्र कुमार के रूप में किया गया.
मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ वाहन का चालक सह मालिक की पहचान गिरफ्तार दोनों युवको द्वारा बिहार थाना के टिकुलीपर मोहल्ला में रहने वाले मंटू कुमार के रूप में किया गया है. मंटू मूलतः नूरसराय का रहने वाला है. पूरी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि शनिवार की देर संध्या सोनो-बटिया मार्ग पर मोहगाय के समीप गश्ती दल के साथ एसआई राज किशोर तिवारी द्वारा संदेह के आधार पर चकाई की ओर से आ रहे एक मारुती कार को रोकना चाहा लेकिन चालक वाहन को तेजी से भागने लगा. गश्ती दल द्वारा उक्त कार का पीछा किया जाने लगा.
चाननटांड़ के समीप कार को रोककर चालक फरार हो गया. पीछे के सीट पर बैठे दोनों कारोबारी युवक जब तक कार से निकलकर भागते तब तक पीछा कर रही पुलिस टीम ने दोनों को धर दबोचा. कार की शुरूआती तलाशी में तो कुछ भी नहीं मिला लेकिन जब बारीकी से जांच की गयी तब कार के पीछे के सीट व डिक्की के बीच बने विशेष गुप्तखाना से पुलिस ने झारखंड उत्पाद के दो सौ एमएल वाला देसी शराब का एक हजार पाउच बरामद किया गया. दोनों गिरफ्तार युवक से फरार कार चालक के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा की गयी़ गिरफ्तार दोनों युवक के साथ फरार चालक के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया व दोनों युवको को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. बताते चलें कि सोनो पुलिस शराब को लेकर लगातार अभियान चला रही है
और शराब बरामदगी में अव्वल रही है. बीते शुक्रवार को भी पैरा मटिहाना के माधव पहाड़ी में संचालित शराब के तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया था व 15 लीटर शराब जब्त किया गया था. इस तरह बीते कुछ माह के रिकोर्ड को ही खंगाले तो शराब को लेकर सोनो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










