छेड़खानी के विरोध में किया सड़क जाम
जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनधनामा निवासी महिला के साथ दो युवकों द्वारा की गयी छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को छठ्ठुधनामा-नवीनगर मुख्य पथ को अवरूद्ध कर आवागमन बाधित कर दिया. इससे मुख्य पथ सहित कई संपर्क पथों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम रहने के कारण स्कूली बच्चों […]
जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के लखनधनामा निवासी महिला के साथ दो युवकों द्वारा की गयी छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को छठ्ठुधनामा-नवीनगर मुख्य पथ को अवरूद्ध कर आवागमन बाधित कर दिया. इससे मुख्य पथ सहित कई संपर्क पथों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम रहने के कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर पीड़िता ने बताया कि अक्सर कुछ युवकों द्वारा शौच के लिए जाने वाली महिलाओं के साथ गलत हरकत की जाती है.
शनिवार सुबह मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ. जब मैं शौच के लिए जा रही थी, तभी पीछे से दो साइकिल सवार युवकों ने मेरी साड़ी खींच ली और गलत नीयत से मुझे पकड़ने लगे. मेरे चीखने-चिल्लाने के बाद उक्त युवक आसपास के लोगों को आते देख फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










