अलग-अलग नामों से चर्चित है सुरंग
खैरा : हार्डकोर इनामी नक्सली सुरंग यादव अलग-अलग नामों से चर्चित था. कभी सुरंग दा, तो कभी मच्छर यादव के नाम से जाना जाता था. सूत्रों की मानें, तो उसे गुरिल्ला आक्रमण करने में महारत हासिल था. सोनो बाजार स्थित पुलिस पर गुरिल्ला आक्रमण कर ही सफलता पूर्वक घटना को अंजाम उसने दिया था. खैरा […]
खैरा : हार्डकोर इनामी नक्सली सुरंग यादव अलग-अलग नामों से चर्चित था. कभी सुरंग दा, तो कभी मच्छर यादव के नाम से जाना जाता था. सूत्रों की मानें, तो उसे गुरिल्ला आक्रमण करने में महारत हासिल था. सोनो बाजार स्थित पुलिस पर गुरिल्ला आक्रमण कर ही सफलता पूर्वक घटना को अंजाम उसने दिया था. खैरा थाने में भी उसपर कई मामले दर्ज हैं. सुरंग यादव 05 जुलाई, 2014 को सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट हीराकांत झा की नृशंश हत्या मामले में भी शामिल था. सुरंग ने अपने साथी सहयोगियों की मदद से पुलिस दल पर हमला कर हीरा झा की हत्या कर दी थी. उसके सरेंडर करने से पुलिस सहित जंगली क्षेत्र के लोग चैन की सांस ले सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










