गोलीबारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज
खैरा : थाना क्षेत्र के बड़ाबांध गांव निवासी हरेराम कुमार नामक युवक ने जानमाल की सुरक्षा को लेकर थाना में गुहार लगाया है. हरेराम कुमार ने बताया कि गुरुवार अहले सुबह जब मैं अपने चचेरे भाई के साथ शौच से लौट रहा था. तभी गांव के ही कन्हैया कुमार ने जान मारने की नियत से […]
खैरा : थाना क्षेत्र के बड़ाबांध गांव निवासी हरेराम कुमार नामक युवक ने जानमाल की सुरक्षा को लेकर थाना में गुहार लगाया है. हरेराम कुमार ने बताया कि गुरुवार अहले सुबह जब मैं अपने चचेरे भाई के साथ शौच से लौट रहा था. तभी गांव के ही कन्हैया कुमार ने जान मारने की नियत से मेरे उपर गोली चला दिया.
उन्होंने बताया कि कन्हैया ने मुझसे पचास हजार रुपया की मांग किया था. जिसे देने में मैंने अपनी असमर्थता जाहिर की थी. इसी बात को लेकर उसने जान मारने की नीयत से मुझ पर हमला कर दिया. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि डराने धमकाने की नीयत से उक्त व्यक्ति ने गोली चलाया है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










