न कर्मी न संसाधन, कैसे मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
जमुई : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कर्मियों और संसाधनों की घोर किल्लत से जूझ रहा है. वर्तमान समय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग को अपना भवन तो है ही नहीं साथ ही कार्यालय परिसर में कर्मियों की भारी कमी है. वर्तमान समय में कर्मियों की कमी रहने के कारण पेंशन के मामलों के […]
जमुई : अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कर्मियों और संसाधनों की घोर किल्लत से जूझ रहा है. वर्तमान समय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग को अपना भवन तो है ही नहीं साथ ही कार्यालय परिसर में कर्मियों की भारी कमी है. वर्तमान समय में कर्मियों की कमी रहने के कारण पेंशन के मामलों के निष्पादन में काफी परेशानी होती है और ससमय पेंशन की स्वीकृति भी नहीं हो पाती है. आम तौर पर विकलांगता पेंशन की स्वीकृति प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से की जाती है
और वृद्धावस्था तथा विधवा पेंशन की स्वीकृति अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा की जाती है. वर्तमान समय में कार्यालय में प्रधान सहायक और आदेशपाल का पद खाली है. जिसके कारण कई प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती है. अक्सर समय से पेंशन से जुड़े कार्य का निपटारा होने में काफी मशक्कत होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










