कांवरियों को नहीं होगी परेशानी तैयारी . एसपी ने बैठक में दिया िनर्देश
एसपी जयंतकांत ने कहा कि एक माह तक चलने वाले श्रावण मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को देवघर जाने या वापस लौटने के क्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. जमुई : 10 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर शनिवार को पुलिस […]
एसपी जयंतकांत ने कहा कि एक माह तक चलने वाले श्रावण मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को देवघर जाने या वापस लौटने के क्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.
जमुई : 10 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक जयंतकांत की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए एसपी जयंतकांत ने कहा कि एक माह तक चलने वाले श्रावण मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को चारपहिया वाहन, बाइक से या पैदल देवघर जाने या देवघर से वापस अपने गंतव्य स्थान तक लौटने के क्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े. इसका हर हाल में ख्याल रखें. अपने-अपने थाना क्षेत्र में सभी मुख्य मुख्य स्थानों के अलावा चिकित्सा शिविर,
सेवा शिविर व गश्ती के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करें. अगर कांवरिया वाहन किसी जगह पर दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो उनके इलाज के लिए उन्हें तुरंत चिकित्सा शिविर तक स्थानीय लोगों या प्रशासन के सहयोग से ले जायें. संबंधित थाना क्षेत्र में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करते हुए पूरे मेला पर निगरानी रखें. बटिया जंगल और लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित गंगटा जंगल से कांवरिया वाहनों को संध्या सात बजे के बाद पुलिस के सहयोग से जंगल से इस पार से उस पार सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था करें. इस अवसर पर एसडीपीओ नेशार अहमद शाह, डीएसपी अरुण कुमार द्विवेदी के अलावे सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार, श्रीकांत कुमार, विवेक भारती, संजय विश्वास, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार, दुबे देवगुरु, ज्योति कुमार, मजहर मकबुल, सिधेश्वर पासवान, कपिलदेप प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










