कर्मियों की कमी से काम बाधित

Updated:
विज्ञापन

खाली पड़े हैं प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के दस में से पांच पद कार्यालय खुलने के 13 वर्ष बाद भी नहीं मिल पाया अपना भवन जमुई : स्थानीय समाहरणालय परिसर स्थित जिला सांख्यिकी कार्यालय संसाधनों और कर्मियों की कमी के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश हैं. कर्मियों की कमी के कारण सभी योजनाओं […]

विज्ञापन

खाली पड़े हैं प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के दस में से पांच पद

कार्यालय खुलने के 13 वर्ष बाद भी नहीं मिल पाया अपना भवन
जमुई : स्थानीय समाहरणालय परिसर स्थित जिला सांख्यिकी कार्यालय संसाधनों और कर्मियों की कमी के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश हैं. कर्मियों की कमी के कारण सभी योजनाओं और कार्यों के संपादन में बाधा पहुंच रही है. कर्मियों की माने तो चकाई, सिकंदरा, अलीगंज, झाझा और खैरा प्रखंड में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक का पद विगत कुछ दिनों से खाली पड़ा हुआ है. इसके कारण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रखंड से विवरण प्राप्त करने में असुविधा हो रही है.
इसके अलावे कार्यालय में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी का दोनो पद और आदेशपाल का एक पद खाली पड़ा हुआ है. वर्तमान समय में विभाग में एक कनीय सांख्यिकी सहायक, निम्न्न वर्गीय लिपिक और डाटा इंट्री आपरेटर कार्यरत है. कार्यालय खुलने के 13 वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी विभाग को आज तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है और पूरा विभाग समाहरणालय परिसर स्थित एक भवन के एक कमरे और एक छोटे से बरामदे पर चलने को विवश है.
क्या है विभाग का कार्य. विभाग द्वारा प्रखंड के माध्यम से जन्म मृत्यु का ब्योरा प्राप्त कर उसे निदेशालय को भेजा जाता है. साथ ही लघु सिंचाई गणना के तहत भूजल और सतही जल श्रोत की गणना करायी जाती है. इसके अलावे एक निर्धारित क्षेत्र में फसल कटनी कराकर उपज दर का आकलन किया जाता है. कृषि गणना के तहत भूमि के अलग अलग किस्म की गणना और बर्षापात का आकलन करके पूरे माह में होने वाले बारिश का ब्यौरा निकाल कर इसका डाटा जिला प्रशासन और राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है. नमक की गणना और कारा में मौजूद कैदियों की गणना करायी जाती है. साथ ही दैनिक मजदूर और कृषि मजदूर तथा पशुधन की गणना करायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन