4000 पाउच देसी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

सफलता . दो जगहों पर वाहन चेकिंग में पुलिस ने की कार्रवाई जिले में दो जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4000 पाउच देसी शराब जब्त की है. इसके साथ ही पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी अपने कब्जे में लेकर दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की […]

विज्ञापन

सफलता . दो जगहों पर वाहन चेकिंग में पुलिस ने की कार्रवाई

जिले में दो जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4000 पाउच देसी शराब जब्त की है. इसके साथ ही पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी अपने कब्जे में लेकर दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
सोनो :झारखंड से लायी जा रही देसी शराब की एक खेप को सोनो पुलिस ने बटिया घाटी से पकड़ा है. पुलिस की इस कार्रवाई में 2000 पाउच देसी शराब को मारुति कार से बरामद किया गया. मौके पर कार चालक नालंदा जिला अंतर्गत चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर नूरसराय निवासी चरित्तर पासवान के पुत्र सतेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की शाम एसआइ भूपेंद्र कुमार सैप बलों के साथ सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के बटिया घाटी स्थित चीरेन पुल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच चकाई की ओर से आ रही
बीआर1यू-8756 नंबर के सिल्वर रंग का मारुति 800 कार को उसका चालक पुलिस बल को देख भगाने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने शीघ्र ही चालक को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली. कार के पीछे की सीट पर वे डिक्की में कुल 10 प्लास्टिक बोरा में 200 एमएल वाले देसी शराब के पाउच भरा मिला.चालक द्वारा वाहन का कोई कागजात नहीं दिखया गया.चालक को गिरफ्तार कर बरामद शराब सहित कार को भी जब्त कर थाना लायी गयी. शराब के पाउच से भरे बोरा से शराब के पाउच की गिनती की गयी, जिसमे झारखंड में निर्मित 200 एमएल के कुल 2000 पाउच पाये गये. एसआइ भूपेंद्र कुमार के आवेदन पर गिरफ्तार चालक सतेंद्र पासवान व वाहन मालिक पर झारखंड से शराब का क्रय कर बिहार में विक्रय करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार चालक ने बताया कि शराब की यह खेप किसी अन्य शराब तस्कर का है जिस तक मुझे पहुंचाना था. बताते चलें कि सोनो पुलिस पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए लगातार शराब की बरामदगी व तस्करो की गिरफ्तारी में सक्रिय रही है. अब तक के बरामद शराब व गिरफ्तार तस्करो से यह बात साफ हो गया है कि शराब की अधिकतर खेप देवघर से उठायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन