आत्मसमर्पण करनेवाले उग्रवादियों के पुनर्वास की जगी आस

Updated:
विज्ञापन

झाझा : वर्ष 2007 में आत्मसमर्पण करनेवाले उग्रवादियों के पुनर्वास की आस एक बार फिर जग गयी है. इसके पुनर्वास के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारी क्रियाशील हो गये हैं. उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व नक्सली प्रकाश यादव एवं नारायण यादव ने बताया कि जिलास्तरीय पुनर्वास समिति द्वारा सारा खाका […]

विज्ञापन

झाझा : वर्ष 2007 में आत्मसमर्पण करनेवाले उग्रवादियों के पुनर्वास की आस एक बार फिर जग गयी है. इसके पुनर्वास के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारी क्रियाशील हो गये हैं. उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व नक्सली प्रकाश यादव एवं नारायण यादव ने बताया कि जिलास्तरीय पुनर्वास समिति द्वारा सारा खाका तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है.

उनलोगों ने बताया कि आत्मसमर्पण के दिन से 3 हजार प्रतिमाह के दर से राशि मिलने के अलावा और तरह सुविधाएं जल्द मिलेगी. उन्होंने कहा कि कई वर्ष बीत जाने से निराशा होने लगी थी. बताते चले आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी को सरकार की तरफ से पुनर्वास योजना के तहत तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार नकद, पुनर्वास परियोजना स्वीकृत होने तक प्रतिमाह 3 हजार नकद आदि का प्रावधान की योजना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन