बरहट में साइकिल सवार को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर

Published at :14 Jun 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बरहट में साइकिल सवार को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर

सिकंदरा(जमुई) : नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बालडा मोड़ के पास मंगलवार को बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में पेट्रोल पंप मालिक की मौत हो गयी. अलीगंज स्थित पेट्रोल पंप का मालिक बरबीघा थाना क्षेत्र के बभनबीघा गांव निवासी रविशंकर कुमार(50) कुमार गांव स्थित मां नेतुला मंदिर से पूजा कर अपनी पत्नी व […]

विज्ञापन

सिकंदरा(जमुई) : नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बालडा मोड़ के पास मंगलवार को बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में पेट्रोल पंप मालिक की मौत हो गयी. अलीगंज स्थित पेट्रोल पंप का मालिक बरबीघा थाना क्षेत्र के बभनबीघा गांव निवासी रविशंकर कुमार(50) कुमार गांव स्थित मां नेतुला मंदिर से पूजा कर अपनी पत्नी व मां के साथ बाइक से अलीगंज लौट रहा था.

इसी दौरान बालडा मोड़ के पास नवादा की ओर से बालू लोड कर तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर को चालक ने दरखा गांव की ओर मोड़ दिया. ट्रैक्टर के अचानक मुड़ते ही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकरायी. दुर्घटना में बाइक चालक रविशंकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसकी पत्नी व मां को खरोंच तक नहीं आयी.

हादसे में पेट्रोल…
गंभीर रूप से घायल रविशंकर कुमार को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर भाग निकला. वहीं पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिये जमुई भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन