स्कॉर्पियो की ठोकर से साइकिल सवार की गयी जान

बरहट : बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का नाम भिखारी पासवान ग्राम लकरा थाना बरहट निवासी बताया जाता है जो अपने निजी काम से अपने साइकिल पर सवार होकर मटिया जा रहा […]
बरहट : बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का नाम भिखारी पासवान ग्राम लकरा थाना बरहट निवासी बताया जाता है जो अपने निजी काम से अपने साइकिल पर सवार होकर मटिया जा रहा था. उसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रहे स्काॅर्पियो वाहन के चालक ने अपना संतुलन खो दिया.
इससे उक्त वाहन ने साइकिल सवार को सामने से ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में साठ वर्षीय भिखारी पासवान की मौत घटना स्थल पर हो गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि स्काॅर्पियो को जब्त करते हुए चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




