तीन हजार लीटर शराब को पुलिस ने किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के मलयपुर स्थित पुलिस लाईन में एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में जिले के पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष के समक्ष शराबबंदी के दौरान जब्त शराब को शनिवार को नष्ट किया गया. मौके पर एसपी जयंतकांत ने बताया कि देशी, विदेशी, देशी मशालेदार और महुआ शराब को विनष्ट किया गया. […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के मलयपुर स्थित पुलिस लाईन में एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में जिले के पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष के समक्ष शराबबंदी के दौरान जब्त शराब को शनिवार को नष्ट किया गया. मौके पर एसपी जयंतकांत ने बताया कि देशी, विदेशी, देशी मशालेदार और महुआ शराब को विनष्ट किया गया.

सभी प्रकार के लगभग 3 हजार लीटर शराब को नष्ट किया गया. सबसे ज्यादा शराब 1024 लीटर सिकंदरा थाना से विनष्ट किया गया.मौके पर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार द्विवेदी, एसडीपीओ नेशार अहमद साह, एसडीपीओ झाझा विनोद कुमार राउत,पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा के अलावा वा गिद्धौर, मलयपुर, सिकंदरा, लक्ष्मीपुर, ंद्रदीप के थानाध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन