तस्करी के लिए ले जायी जा रही 100 लीटर देसी शराब बरामद

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 04 Jul 2025 9:21 PM

विज्ञापन

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेलार मोड़ के समीप ग्रामीणों क्षेत्र में तस्करी के लिए ले जायी जा रही 100 लीटर देसी शराब के साथ बाइक को जब्त की गयी है.

विज्ञापन

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेलार मोड़ के समीप ग्रामीणों क्षेत्र में तस्करी के लिए ले जायी जा रही 100 लीटर देसी शराब के साथ बाइक को जब्त की गयी है. चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया सहायक थानाध्यक्ष संजय सिंह रात में गश्त कर रहे थे. उसी दौरान कौआकोल की तरफ से एक बाइक पर कुछ बंधा हुआ चीज देखा. पुलिस को शक होने पर बाइक का पीछा किया. पुलिस जब तक पहुंची अंधेरे शराब लदी बाइक को छोड़कर तस्कर भाग गया. वहीं दो अन्य जगहों से अलग -अलग मामले का वांछित अभियुक्त चंदन यादव,पिता- अमीरक यादव, साकिन इस्लामनगर, व मनरा गांव के प्रह्लाद यादव पिता तनिक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन