IRCTC/Indian Railway News: बिहार में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, अगली सूचना तक चलती रहेगी ये सात इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनें

IRCTC/Indian Railway News: बिहार (Bihar) में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी (Good News) है. यात्रियों की सुविधा के लिए 31 जनवरी तक चलायी जाने वाली सात जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (Intercity Express Special Train) का परिचालन अब अगली सूचना तक किया जायेगा. इन स्पेशल ट्रेनों की सभी सीटें आरक्षित हैं.
IRCTC/Indian Railway News: बिहार (Bihar) में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी (Good News) है. यात्रियों की सुविधा के लिए 31 जनवरी तक चलायी जाने वाली सात जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (Intercity Express Special Train) का परिचालन अब अगली सूचना तक किया जायेगा. इन स्पेशल ट्रेनों की सभी सीटें आरक्षित हैं.
सीपीआरओ राजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी. इनमें मुख्य रूप से पटना, राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर और जयनगर से अलग-अलग स्टेशनों के लिए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.
-
02567/02568 सहरसा-पटना-सहरसा स्पेशल
-
03243/03244 पटना-भभुआ रोड-पटना स्पेशल (वाया गया)
-
03226/03225 राजेन्द्रनगर-जयनगर-राजेन्द्रनर स्पेशल
-
03228/03227 राजेन्द्रनगर-सहरसा-राजेन्द्रनगर स्पेशल
-
03235/03236 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी स्पेशल
-
05283/05284 जयनगर-मनिहारी-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
-
03241/03242 राजेंद्रनगर टर्मिनल-बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
09165/09166 अहमदाबाद- दरभंगा-अहमदाबाद त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन समय में संशोधन किया गया है. अब यह गाड़ी अहमदाबाद से 27 जनवरी से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को और दरभंगा से 31 जनवरी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को अगली सूचना तक चलायी जायेगी. यह ट्रेन अहमदाबाद से 23.00 बजे चल कर तीसरे दिन 18.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09166 दरभंगा-अहमदाबाद त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी दरभंगा से 04.37 बजे खुल कर तीसरे दिन मणिनगर से 00.45 बजे छूटकर रात 01.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से होकर चलायी जाने वाली गाड़ी संख्या 05047/05048, 05049/05050 एवं 05051/05052 गोरखपुर- कोलकाता-गोरखपुर गोरखपुर- कोलकाता स्पेशल ट्रेन के रेक संरचना में बदलाव किया गया है. परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार 05048 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी में अब एसएलआर के दो, जीएस के छह, स्लीपर के दस, एसी सेकंड क्लास के एक, एसी थर्ड क्लास के दो तथा एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.
Posted by; Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




