ePaper

IPL 2023: भोजपुरी कमेंट्री के दीवाने हुए क्रिस गेल, कहा- ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देल, वीडियो वायरल

Updated at : 25 Apr 2023 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: भोजपुरी कमेंट्री के दीवाने हुए क्रिस गेल, कहा- ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देल, वीडियो वायरल

Bhojpuri News: आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री सभी को खूब पसंद आ रही है. कुछ दिनों पहले विराट कोहली का भी एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह भोजपुरी में बोलते नजर आ रहे थे. वह भोजपुरी कमेंट्री का खूब मजा ले रहे थे. अब क्रिस गेल का एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Bhojpuri News: IPL 2023 में भोजपुरी कमेंट्री सभी को खूब पसंद आ रही है. कुछ दिनों पहले विराट कोहली का भी एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह भोजपुरी में बोलते नजर आ रहे थे. वह भोजपुरी कमेंट्री का खूब मजा ले रहे थे. अब क्रिस गेल का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह भोजपुरी में बोलते नजर आ रहे है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गेल अपने अंदाज में बोल रहें भोजपुरी

वायरल वीडियो में गेल अपने अंदाज में भोजपुरी बोलते नजर आ रहें है. भोजपुरी कमेंट्री इन दिनों आईपीएल में सभी का ध्यान खींच रही है. आईपीएल के 16वें संस्करण में पहली बार भोजपुरी भाषा में कमेंट्री हो रही है, जो विराट कोहली से लेकर बल्लेबाज गेल तक को पसंद आ रही है. यहां हर दिन क्रिकेट के चाहने वालों को रोमांच देखने को मिल रहा है. सिर्फ बिहार या देशभर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में अब भोजपुरी का जलवा देखने को मिल रहा है. यह ऐसी भाषा है, जिसके करोड़ों चाहने वाले है. अब विदेशियों को भी यह भाषा अपना दीवाना बना रही है. देसी स्टार के साथ ही विदेशी स्टार भी भोजपुरी का मजा लेते नजर आ रहे है.

Also Read: IPL 2023: मैच के दौरान अचानक बजने लगा भोजपुरी गाना, खेसारी के साथ हार्दिक पांड्या भी झूमे, वीडियो वायरल
लोगों को पसंद आया गेल का अंदाज

क्रिस गेल सिर्फ भोजपुरी बोल ही नहीं रहें है. बल्कि यह गमछा और लूंगी में भोजपुरियां अंदाज में नजर आ रहे है. लोगों को उनका अंदाज खूब भा भी रहा है. लोग लगातार वायरल वीडियो को देख रहे है. लाखों लोगों ने वीडियो को देख लिया है. फैंस भोजपिुरी कमेंट्री का खूब आनंद उठा रहे है. क्रिस गेल इस वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे है कि ‘ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देल, अब का मुंहवा फोड़वा’. गेल का यह नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन