ePaper

PHOTOS: बिहार में योग दिवस के कार्यक्रमों की देखें तस्वीरें, आम लोगों व भाजपा नेताओं ने भी किया योगाभ्यास

Updated at : 21 Jun 2023 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार में योग दिवस के कार्यक्रमों की देखें तस्वीरें, आम लोगों व भाजपा नेताओं ने 
भी किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार में कई जगहों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया. भाजपा नेताओं व आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया. पटना में भी कई अलग-अलग जगहों पर आयोजन हुआ. देखिए योग दिवस पर कुछ खास तस्वीरें ..

विज्ञापन
undefined

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लोगों के साथ मिलकर पटना के पार्क में योगाभ्यास किया.

undefined

बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी योगाभ्यास किया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आई डी ए बिहार स्टेट एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में हाजीपुर, सुभाष चौक, संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में योग महोत्सव का आयोजन किया गया था.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किशनगंज में भाजपा के वरीय नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जन के साथ एमएलसी दिलीप जायसवाल ने भी योगाभ्यास किया.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर योगाभ्यास किया. विधान परिषद सदस्य दिलीप जायसवाल ने योगाभ्यास किया.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से सामूहिक योग अभ्यास किया गया.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भागलपुर में भी कई जगहों पर योगाभ्यास किया गया. स्थानीय जय प्रकाश उद्यान में व हवाई अड्डा परिसर में योग का अभ्यास करते लोग दिखे.

undefined

भागलपुर में योगाभ्यास को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार भाजपा के वरीय नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जन के साथ छातापुर के विधायक नीरज कुमार सिंह बब्लू ने भी योग किया.

undefined

छातापुर विधायक नीरज बब्लू ने कहा कि योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है. योग दुनिया को भारत के द्वारा दिया गया, अनमोल धरोहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन