IND vs AUS Final: इंडिया की जीत के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने हाथों में तख्ती लेकर की विशेष पूजा
IND vs AUS Final भारतीय टीम की जीत के लिए पूरे देश भर में पूजा–पाठ, हवन का दौर शुरू है. इसी क्रम में बिहार के बोधगया के बौद्ध मंदिर में भी भारत के जीत के लिए विशेष पूजा प्रार्थना की गई है.
भारतीय टीम की जीत के लिए पूरे देश भर में पूजा–पाठ, हवन का दौर शुरू है. इसी क्रम में बिहार के बोधगया के बौद्ध मंदिर में भी भारत के जीत के लिए विशेष पूजा प्रार्थना की गई है. क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया की जीत के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा अर्चना, क्रिकेट मैच शुरू होने के ठीक पहले किया. हाथो में तख्ती लेकर भगवान बुद्ध से इंडिया के जीत के लिए ये लोग कामना कर रहे हैं. क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जानी है. बौद्ध मंदिर के प्रभारी भिक्षु आर्य���पाल भंते ने बताया की विश्व कप के फाइनल क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हो इसकी कामना को लेकर भगवान बुद्ध के समक्ष विशेष पूजा की गई है. जिसमे अलग अलग राज्यों के बाल बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए है. देखिए वीडियो…
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए