Australia ODI Squad 2026: ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, लाबुशेन समेत 5 खिलाड़ियों की छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

मार्नस लाबुशेन (एक्स)

Australia ODI Squad 2026: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की. मार्नस लाबुशेन सहित 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया.

विज्ञापन

Australia ODI Squad 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है. टीम के ऐलान के साथ ही कुछ बड़े फैसले देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया ने एक साथ 5 खिलाड़ियों को वनडे टीम से बाहर कर दिया है. इनमें मार्नस लाबुशेन का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है.

विज्ञापन

लाबुशेन की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

मार्नस लाबुशेन लंबे समय से वनडे क्रिकेट में अपनी लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं. ऐसे में उन्हें टीम से बाहर किए जाने से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वर्ल्ड कप में अब करीब एक साल का समय बचा है और ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा चुका है. इसके बाद चयनकर्ताओं ने टीम में बदलाव का रास्ता चुना है.

इन 5 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में मार्नस लाबुशेन, मैट शॉर्ट, बेन ड्वारशुईस, लियाम स्कॉट और टॉड मर्फी को जगह नहीं मिली है. वहीं विक्टोरिया के ओली पीक को टीम में मौका दिया गया है. जोएल डेविस भी इस दौरे पर अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे.

इसे भी पढ़े- IPL 2027 Impact Player Rule: क्या IPL 2027 से खत्म होगा Impact Player Rule? BCCI ने 10 टीमों से मांगी राय

कमिंस और स्टार्क सिर्फ दक्षिण अफ्रीका सीरीज में

सीनियर खिलाड़ियों की बात करें तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे. दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे. मिचेल मार्श समेत ऑस्ट्रेलिया के कई अनुभवी खिलाड़ी स्क्वाड में मौजूद हैं.

ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड

मिचेल मार्श, पैट कमिंस (केवल साउथ अफ्रीका में खेलेंगे), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (केवल साउथ अफ्रीका में खेलेंगे), एडम जैम्पा

इसे भी पढ़े- WTC Points Table India: इंग्लैंड की जीत से बदला समीकरण, भारत की रैंकिंग अब खतरे में?

कब और कहां होंगे मुकाबले?

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी, जहां 24, 27 और 30 सितंबर को तीन वनडे मुकाबले होंगे. ऑस्ट्रेलिया सितंबर 2023 के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलेगा. वहीं जिम्बाब्वे में वह करीब 12 साल बाद वनडे सीरीज खेलने उतरेगा. ऐसे में दोनों दौरे 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola