ePaper

दरभंगा एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़, होली में दिल्ली और बैंगलुरु से आने वाले यात्रियों को देना पड़ रहा दोगुना किराया

Updated at : 27 Mar 2021 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़, होली में दिल्ली और बैंगलुरु से आने वाले यात्रियों को देना पड़ रहा दोगुना किराया

हवाई जहाज से होली पर घर आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक हो गयी है. लिहाजा स्पाइस जेट एयरलाइंस ने किराया में बढ़ोतरी कर दी है.

विज्ञापन

दरभंगा. हवाई जहाज से होली पर घर आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक हो गयी है. लिहाजा स्पाइस जेट एयरलाइंस ने किराया में बढ़ोतरी कर दी है. जानकारी के अनुसार इस समय दिल्ली, मुम्बई, बेंगुलुरु व अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट फूल रहती है. इसके मद्देनजर किराया भी बढ़ा दिया गया है.

इन महानगरों से आने का एयर टिकट करीब नौ हजार हो गया है. दिल्ली व बेंगलुरु से दरभंगा का किराया नौ हजार को पार कर गया है. वहीं मुंबई से आने के लिये यात्रियों को आठ हजार में टिकट खरीदना पड़ रहा है. जबकि सामान्य दिनों में इन रूटों से दरभंगा आने के लिये यात्रियों को चार से पांच हजार रूपया किराया लगता है.

विदित हो दिल्ली व मुम्बई के लिये दो- दो फ्लाइट हैं. अहमदाबाद व बेंगलुरू के लिये एक- एक उड़ान सेवा है. यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर टर्मिनल की जगह कम पड़ जा रही है. फ्लाइट आने- जाने के समय यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी होती है.

खासकर फ्लाइट विलंब होने पर समस्या और बढ़ जाती है. इस स्थिति में लोगों को कई घंटे तक टर्मिनल पर खड़ा होकर समय बिताना पड़ता है. दरभंगा टर्मिनल के बाहर भी यात्रियों को इंतजार करते देखा जा सकता है. एयरपोर्ट पर सुविधाओं का अभाव है.

जाने वाले से दोगुना यहां आ रहे लोग

होली पर्व के कारण दरभंगा से इन महानगरों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कम हो गयी है. यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या से दोगुने लोगों की यहां अभी आवक है. एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अनुसार कल गुरुवार को 1083 यात्रियों ने दरभंगा हवाई अड्डा पर लैंड किया.

जबकि 512 लोगों ने दरभंगा से दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू व अहमदाबाद के लिये उड़ान भरी. वहीं बुधवार को आवक यात्रियों की संख्या 1066 व जाने वाले की संख्या 601 रही. इसमें बच्चे भी शामिल हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन