बिहार में इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही 30 किमी कम हो जाएगी पटना की दूरी, 6 लेन गंगा पुल से मिलेगी राहत
गंगा नदी पर बन रहा 9.678 किमी लंबा 6-लेन पुल
Patna Ring Road: बिहार की शेरपुर-दीघवारा सड़क परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने निर्माण स्थल का जायजा लिया. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पटना में जाम की समस्या खत्म होगी और कई शहरों की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी.
Patna Ring Road: बिहार में सड़कों का जाल बिछाने और सफर को आसान बनाने के लिए शेरपुर-दीघवारा परियोजना पर काम बहुत तेजी से चल रहा है. पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने गुरुवार को ग्राउंड पर जाकर इस परियोजना के काम की प्रगति को देखा और समीक्षा की. अधिकारियों ने मंत्री से कहा कि सारा काम तय योजना के मुताबिक ही चल रहा है और इसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट में गाड़ियों की सुरक्षा और सड़क की मजबूती का खास ख्याल रखा जा रहा है, ताकि आने वाले समय में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.
आपके शहर में
गंगा नदी पर बन रहा 6 लेन का विशाल पुल
शेरपुर-दीघवारा परियोजना करीब 14.52 किलोमीटर लंबी है, जो पटना रिंग रोड का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके तहत गंगा नदी के ऊपर लगभग 9.678 किलोमीटर लंबा एक शानदार छह-लेन का पुल बनाया जा रहा है. इस रास्ते में भविष्य के भारी ट्रैफिक को संभालते हुए रेलवे ओवरब्रिज, अंडरपास, सर्विस रोड और रैंप जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से शेरपुर और दीघवारा के बीच का सफर सीधे 30 किलोमीटर तक कम हो जाएगा. इससे लोगों के समय के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल के पैसे भी बचेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति और इन चार जिलों को होगा बड़ा फायदा
इस नई सड़क और पुल के बनने से सबसे बड़ी राहत राजधानी पटना को मिलने वाली है. छपरा, सिवान, गोपालगंज और हाजीपुर की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को अब पटना शहर के अंदर घुसने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वे बाहर से ही इस रिंग रोड के जरिए सीधे अपने रास्ते पर निकल जाएंगे. भारी वाहनों और लंबी दूरी के ट्रकों के लिए यह एक बहुत ही बेहतरीन बाईपास रास्ता साबित होगा. इससे पटना शहर की सड़कों पर गाड़ियों का दबाव बहुत कम हो जाएगा और लोगों को रोज-रोज के जाम से बड़ी राहत मिलेगी.
बिहार की कई और बड़ी परियोजनाओं पर भी सरकार ने लिया एक्शन
इस खास बैठक के दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की कई दूसरी प्रमुख सड़कों और पुलों के काम की भी समीक्षा की गई. इसमें सासाराम बाइपास, महानंदा नदी पर बनने वाला हाई-लेवल ब्रिज और कोसी नदी के पुल की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.
इसके अलावा छपरा में बन रहा डबल डेकर फ्लाईओवर, पटना का करबिगहिया फ्लाईओवर, अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल और मुंगेर बाइपास परियोजनाओं की प्रगति को भी परखा गया.
इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए