बिहार में अब नगर निकायों में तय होगी पानी सप्लाइ की समय-सीमा, सरकार ने निकाय से मांगी रिपोर्ट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Feb 2021 6:54 AM
निकाय बतायेंगे कि उनके क्षेत्र में कब से कब पानी की सप्लाइ करना बेहतर होगा. इसके बाद विभाग स्तर पर समीक्षा होगी और फिर विभाग एक समय- सीमा निर्धारित कर सर्कुलर जारी कर देगा.
पटना. नल जल योजना के तहत नगर निकायों में पानी सप्लाइ की समय- सीमा निर्धारित करने के लिए काम शुरू कर दिया है. इस क्रम में नगर विकास व आवास विभाग ने सभी नगर निकायों से अपने क्षेत्र का अध्ययन कर रिपोर्ट देने को कहा है.
निकाय बतायेंगे कि उनके क्षेत्र में कब से कब पानी की सप्लाइ करना बेहतर होगा. इसके बाद विभाग स्तर पर समीक्षा होगी और फिर विभाग एक समय- सीमा निर्धारित कर सर्कुलर जारी कर देगा.
जानकारी के अनुसार इसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है. गौरतलब कि कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश दिया था कि निकायों में पानी सप्लाइ का समय तय किया जाये.
नगर निकास व आवास विभाग में इसको लेकर सेल का गठन किया गया है. सेल के नोडल पदाधिकारी नगर निकायों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं. निकायों में अनुरक्षक नियोजन को लेकर भी कार्रवाई चल रही हैै.
राज्य सरकार की ओर से अनुरक्षक बहाली को लेकर जारी नियमावली आदि के बाद विभाग की ओर से बहाली की प्रक्रिया पूरी है.
गौरतलब है कि नगर विकास व आवास विभाग में इसको लेकर बैठक की जा चुकी है. अब जल्द ही निकायों में पानी सप्लाइ की समय-सीमा निर्धारित कर दी जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










