बिहार में दिव्यांगों के लिए फरवरी से चलेंगी 20 लो फ्लोर बसें, पटना में बनेंगे 17 बस स्टॉप, होंगी ये सुविधाएं

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jan 2021 10:36 AM

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक जनवरी अंत तक निविदा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फरवरी में बसों की खरीद हो जायेगी.

विज्ञापन

पटना . बिहार राज्य पथ परिवहन और समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई.

उसमें दिव्यांगजनों के लिए 20 लो फ्लोर बसें खरीदने की प्रक्रिया इसी माह अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक जनवरी अंत तक निविदा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फरवरी में बसों की खरीद हो जायेगी.

इसके लिए नौ करोड़ 70 लाख की राशि समाज कल्याण विभाग ने परिवहन विभाग को पहले ही ट्रांसफर कर दी है.

वहीं, इन बसों में आम आदमी भी सफर करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए 20 लो फ्लाेर बसें खरीदने को लेकर योजना बनायी गयी थी.

इसको लेकर एक बार पहले निविदा भी निकाली गयी थी, लेकिन वह पूरा नहीं हो पायी थी. लेकिन दोबारा से इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर काम तेज किया गया है.

दिव्यांगजनों के लिए बनेंगे 17 बस स्टॉप

राज्यभर में 17 बस स्टैंडों को भी दिव्यांगजनों के अनुकूल बनायेगा, ताकि आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो. इस योजना पर करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये खर्च आयेगा. इसकी स्वीकृति भी मिल गयी है.

दिव्यांगों को होगी यह सुविधा

  • व्हीलचेयर से चलने वाले दिव्यांग इनमें आसानी से चढ़ पायेंगे.

  • दरवाजे पर अलग से खुलने वाला फ्लैप होगा, जिसके सहारे व्हीलचेयर अंदर आ जायेगी.

  • बसों में व्हीलचेयर को रोकने के लिए लॉक सिस्टम रहेगा, ताकि बस के अचानक चलने-रुकने पर दिव्यांगों को परेशानी न हो. कुछ ऐसी सीटें भी आरक्षित रहेंगी, जो दिव्यांगजनों के अनुकूल रहेंगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन