ePaper

बिहार में पीएम पैकेज की 90 योजनाओं में 18 हो चुकीं पूरी, गडकरी बोले- 40 पर चल रहा काम

Updated at : 27 Jul 2021 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पीएम पैकेज की 90 योजनाओं में 18 हो चुकीं पूरी, गडकरी बोले- 40 पर चल रहा काम

राज्यसभा में सोमवार को सांसद सुशील कुमार मोदी के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में पीएम पैकेज की योजनाओं के बारे में बताया.

विज्ञापन

पटना. राज्यसभा में सोमवार को सांसद सुशील कुमार मोदी के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में पीएम पैकेज की योजनाओं के बारे में बताया.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगस्त 2015 में घोषित बिहार पैकेज के अंतर्गत 54 हजार 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं पुल-पुलियों की 90 योजनाओं पर काम हो रहा है. इनमें से 18 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 40 परियोजनाएं प्रगति पर हैं.

इनमें से कई के काम 60 से 94 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं. 31 मार्च 2021 तक पीएम पैकेज के तहत बिहार की सड़क परियोजनाओं पर 16 हजार 890 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पांच परियोजनाएं आवंटित कर दी गयी हैं, लेकिन अभी इन पर काम शुरू नहीं हुआ है. तीन परियोजनाएं निविदा चरण तथा शेष 24 परियोजनाएं डीपीआर चरण में हैं.

भगलपुर बाइपास, बिहारशरीफ-बरबीघा-मोकामा, छपरा-रेवाघट-मुजफ्फरपुर समेत 18 सड़क परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं. वहीं फतुहा-बाढ़, सीतामढ़ी-जयनगर, जयनगर-नरहिया, पटना में महात्मा गांधी सेतु का निर्माण एवं पुनर्स्थापन समेत 40 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन