ePaper

PHOTOS: बिहार के स्कूलों में KK Pathak की एंट्री की तस्वीरें, देखें इस IAS अफसर से कैसे मचता है हड़कंप..

Updated at : 09 Aug 2023 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार के स्कूलों में KK Pathak की एंट्री की तस्वीरें, देखें इस IAS अफसर से कैसे मचता है हड़कंप..

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को लेकर इन दिनों सूबे के स्कूली शिक्षकों में हड़कंप है. अपर मुख्य सचिव के औचक निरीक्षण ने सबको अलर्ट मोड पर रखा है. कब के के पाठक किस जिले में आ जाएं ये कोई नहीं जानता. एक अफवाह भी उड़े तो सभी स्कूल में दिखते हैं. देखिए अधिकारी की कुछ तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

बिहार के तेज तर्रार आइएएस अधिकारी के के पाठक को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. के के पाठक अभी सूबे के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इसे लेकर हड़कंप मचा रहता है.

undefined

के के पाठक स्कूल के कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधी बातचीत कर रहे हैं. विद्यार्थियों से उनकी शिकायतों को सुन रहे हैं और उसपर उचित निर्देश दे रहे हैं.

Also Read: PHOTOS: बिहार की नदियों में उफान की तस्वीरें देखिए, घरों में घुसने लगा पानी, नाव की सवारी हो गयी शुरू..
undefined

अपर मुख्य सचिव के आगमन को लेकर शिक्षा विभाग का कार्यालय भी अभी अलर्ट मोड पर दिखता है. कब के के पाठक की एंट्री कहां हो जाए ये कोई नहीं जानता.

undefined

के के पाठक ने पद संभालने के बाद कई सख्त निर्देश जारी किए और वहीं दूसरी ओर सख्ती से कार्रवाई भी कर रहे हैं. कई शिक्षकों को उनकी लापरवाही भारी पड़ चुकी है.

undefined

के के पाठक शिक्षा विभाग के कार्यालय व स्कूलों में पहुंच रहे हैं. शिक्षा विभाग के कर्मियों को निरीक्षण करने फिल्ड में भी जाने का निर्देश दिया गया. वहीं शिक्षकों को परिधान को लेकर भी निर्देश दिया गया है.

undefined

शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर के के पाठक विशेष तौर पर सख्ती बरत रहे हैं. अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर गाज गिर रही है. उन्हें निलंबित किया जा रहा है.

undefined

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी से कम रही तो जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीइओ) के खिलाफ निलंबन और वेतन रोकने और काटने की कार्यवाही की जायेगी. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी 15 अगस्त के पहले अपनी तैयारी कर ले. उसके बाद इस निर्देश का सख्ती से पालन किया जायेगा.

undefined

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के जमुई आने की खबर सोमवार को फैल गयी, फिर क्या था प्राइमरी स्कूलों से लेकर मध्य व उच्च विद्यालयों के शिक्षकों में खलबली मच गयी. सोमवार को दोपहर से लेकर देर रात तक शिक्षक एक-दूसरे से प्रधान सचिव के जमुई आने की जानकारी लेते रहे और आगाह करते रहे. हालांकि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव जमुई आये नहीं थे, लेकिन उनके आने की उड़ती खबर की भनक पाकर शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों पर आधे से एक घंटे पहले पहुंच गये.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन