औरंगाबाद-पटना रोड पर भीषण सड़क हादसा, ओबरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, भाई-बहन की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2023 8:12 PM
औरंगाबाद-पटना रोड पर ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
ओबरा. औरंगाबाद-पटना रोड पर ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को आगे पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रियंका पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने औरंगाबाद आयी हुई थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद रौनक बाइक से प्रियंका को लेकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान औरंगाबाद-पटना रोड पर ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों भाई-बहन को रौंद दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को आगे पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में मौसेरा–फुफेरा भाई-बहन थे. मृतकों में पटना जिले के मसौढी थाना क्षेत्र के लसुनातराय की प्रियंका कुमारी और जहानाबाद जिले के जहांगीरपुर गांव का रौनक कुमार शामिल है. दोनों की मौत की खबर से घर में मातम का माहौल है. परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










