समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, बारात से लौट रहे थे सभी युवक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2023 6:01 PM
जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के पास NH-322 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी युवक बताये जा रहे हैं.
समस्तीपुर. जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के पास NH-322 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी युवक बताये जा रहे हैं. ये लोग कार पर सवार होकर बारात से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी.
इस हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी शत्रुघ्न ठाकुर के 25 वर्षीय बेटे कमलेश कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह निवासी दोरिक सहनी के 26 साल के बेटे रामाकांत कुमार की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि रविवार को समस्तीपुर से एक बारात पटोरी गई थी. बारात में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस समस्तीपुर लौट रहे थे. इसी दौरान ड्राइवर ने कार से संतुलन खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई.
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार घायलों को कार से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हो रही है. कार चालक नशे में थे या नहीं, इस सवाल पर पुलिस ने कहा कि जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










