होली पर घर आना हुआ आसान, 3 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, अब मिलेगा कंफर्म टिकट
सांकेतिक तस्वीर Holi Special Train
Holi Special Train: होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने स्पेशल ट्रेनों का दायरा और बढ़ा दिया है. अब तक कुल 52 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है, जिनमें सोमवार को पटना-पुरी समेत 3 जोड़ी ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई.
Holi Special Train: होली में यात्रियों की भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट की लंबी कतारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रेलवे ने अब तक कुल 52 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर दी है, जिसमें सोमवार को पटना-पुरी और आनंद विहार सहित 3 जोड़ी नई ट्रेनों की समय सारणी जारी की गई.
आपके शहर में
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नई स्पेशल ट्रेनें बिहार को ओडिशा, दिल्ली और गुजरात से जोड़ेंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी.
ये रही स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
- 08439 पुरी-पटना स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को पुरी से दोपहर 2:55 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 08440 पटना-पुरी स्पेशल 1 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को पटना से दोपहर 1:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पुरी पहुंचेगी.
- 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवदी से 29 मार्च तक हर रविवार को उधना से 11: 25 बजे खुलकर अगले दिन 14:15 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 8 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी. 09032 हसनपुर रोड- उधना स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च तक हर सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से 9: 45 बजे से खुलकर अगले दिन 02:15 बहे पाटलिपुत्र रुकते हुए 5 बजे उधना पहुंचेगी.
- 03009 दानकुनी -आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी व 07 मार्च को दानकुनी से 12: 20 बजे खुलकर 09: 13 बजे नवादा, 10: 35 बजे गया रुकते हुए अगले दिन 11:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 030310 आनंद विहार- दानकुनी 01 और 8 मार्च को आनंद विहार से 5 बजे खुलकर अलगे दिन 11:45 बजे गया रुकते हुए 10 बजे दानकुनी पहुंचेगी.
रेलवे का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की मांग सबसे अधिक रहती है, इसलिए नियमित साप्ताहिक स्पेशल सेवा शुरू की गई है.
दिल्ली रूट पर भी बढ़ी सुविधा
दानकुनी-आनंद विहार और मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों के जरिए बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. ये ट्रेनें गया, किउल और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी. दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने से उत्तर बिहार और झारखंड क्षेत्र के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
रेलवे सूत्रों का कहना है कि दिल्ली रूट पर हर साल होली के समय सबसे अधिक दबाव रहता है, इसलिए विशेष व्यवस्था की गई है.
गुजरात और उत्तर बिहार को भी जोड़ेगी ट्रेनें
उधना-हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेनें गुजरात और उत्तर बिहार के बीच सीधी कड़ी बनेंगी. इन ट्रेनों के पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर में ठहराव से उत्तर बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्रियों की मांग और बढ़ती है तो आगे और स्पेशल ट्रेनें भी घोषित की जा सकती हैं.
Also Read: होली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, अब मिलेगा कंफर्म टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए