ePaper

गया के 29 लाख लोगों को स्वास्थ्यकर्मी खिलायेंगे फाइलेरियारोधी दवा, 10 फरवरी से शुरू होगा अभियान 

Updated at : 06 Feb 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
गया के 29 लाख लोगों को स्वास्थ्यकर्मी खिलायेंगे फाइलेरियारोधी दवा, 10 फरवरी से शुरू होगा अभियान 

गया: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान 29 लाख से अधिक आबादी को फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराया जायेगा.

विज्ञापन

गया: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान 29 लाख से अधिक आबादी को फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराया जायेगा. दवा सेवन अभियान 46 वार्डों के दो हजार 597 गांवों में होगा. इसके लिए एक हजार 407 टीमें तैयार की गयी हैं. दो हजार 430 आशा व 384 आंगनबाड़ी सेविका को दवा सेवन कराने का काम सौंपा गया है. दवा खिलाने वाले अभियान के लिए 140 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं. अभियान के दौरान तीन प्रकार के दवा का सेवन कराया जायेगा. इसमें अल्बेंडाजोल, डीइसी और आइवरमेक्टिन हैं. यह बातें जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में सीफार की ओर से आयोजित मीडिया वर्कशॉप के दौरान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एमइ हक ने पत्रकारों से कही. 

खाली पेट नहीं कराना है दवा का सेवन: डॉ एमइ हक

 उन्होंने बताया कि दवा का सेवन खाली पेट नहीं कराना है. नाश्ता या खाना खाकर ही दवा सेवन करना है. अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खानी है. दवा सेवन के बाद यदि किसी को चक्कर या उल्टी आताीहै, तो यह शरीर में माइक्रोफाइलेरिया की मौजूदगी के लक्षण हैं. दवा पूरी तरह से सुरक्षित है. आशा या अन्य स्वास्थ्यकर्मी के पास रोग प्रबंधन करने की सभी सामग्री मौजूद रहेगी. मीडिया वर्कशॉप के दौरान डीईओ राजीव अंबष्ट, पीरामल से अमित व अरुण, सीफार से शिकोह व प्रियंका आदि मौजूद थे.

मोहड़ा ब्लॉक पर केंद्र सरकार का टारगेट

स्टेट कंसल्टेंट राज्य फाइलेरिया विभाग डॉ अनुज रावत ने कहा कि सर्वजन दवा सेवन अभियान की स्वास्थ्य मंत्रालय तथा राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग की जाती है. जिला तथा उन प्रखंडों में दवा सेवन कार्यक्रम का जायजा लेते हैं जहां अभियान संचालित किया गया हो. इसमें सबसे हिट लिस्ट में मोहड़ा ब्लॉक है. केंद्र सरकार की भी नजर इस ब्लॉक पर है. कोशिश है कि हर हाल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाया जाये.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन का दर्जा देगी मोदी सरकार, करोड़ों की लागत से होगा तैयार

अलग-अलग विभागों के साथ समन्वय

डॉ हक ने बताया कि एमडीए अभियान के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है. जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागों से दवा सेवन कराने में अपना पूरा सहयोग करने की अपील की गयी है. स्कूलों में बच्चों को फाइलेरिया दवा का सेवन कराया जायेगा. दवा का सेवन मिड डे मील के बाद करना है. इस अभियान में सभी विभागों को अपना पूर्ण सहयोग करना है. शिक्षा विभाग, पंचायती राज, आइसीडीएस, समाज कल्याण, आपूर्ति विभाग सहित अन्य सभी विभाग दवा सेवन कराने के कार्य में स्वास्थ्य विभाग को अपना सहयोग देंगे. साथ ही मोबिलाजेशन और दवा सेवन संबंधी जागरूकता के लिए बैनर पोस्टर भी लगाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें: परीक्षा देकर घर लौटी छात्रा तो पेट में होने लगा दर्द, अस्पताल में हुआ जांच तो पैरों तले खिसक गई जमीन 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन