ePaper

कोरोना से निबटने के लिए 80 करोड़ खर्च करेगा स्वास्थ्य विभाग, मंत्री मंगल पांडेय बोले- महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग

Updated at : 01 Apr 2021 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से निबटने के लिए 80 करोड़ खर्च करेगा स्वास्थ्य विभाग, मंत्री मंगल पांडेय बोले- महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी से निबटने के लिए विभाग ने 80 करोड की स्वीकृति दी है.

विज्ञापन

पटना. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी से निबटने के लिए विभाग ने 80 करोड की स्वीकृति दी है. यह राशि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्मूलन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है. इस राशि से आवश्यक सामग्रियों की खरीद होगी. विभाग ने बिहार चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम को यह राशि जारी कर दी है.

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में बिहार ने बाजी मारी है और अब भी सतर्क है. कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए विभाग और भी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है. उन्होंने बताया कि कोराना महामारी एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सोें में पांव पसार रहा है. इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है.

कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. इस महामारी पर काबू करने के लिए, विशेषज्ञ कोरोना टेस्टिंग को सबसे प्रभावी तरीका मानते हैं. लिहाजा अधिकारियों व संबंधित अस्पताल को स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना संदिग्ध की जांच ज्यादा- से -ज्यादा संख्या में की जाये.

स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगायें. यह पूरी तरह सुरक्षित है. देश के प्रसिद्ध डाॅक्टर के साथ करोड़ों की संख्या में आम लोगों ने कोेविड से बचाव के लिए टीका लगवाया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन