मोतिहारी में नो ड्यूज के बदले हेडमास्टर ले रहा था रिटायर्ड शिक्षक से रिश्वत, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2023 5:46 PM

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के बोकाने कला गांव में ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर त्रिभुवन साह को निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. शफीउल्लाह से नो ड्यूज देने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की जा रही थी.

विज्ञापन

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के बोकाने कला गांव में ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर त्रिभुवन साह को निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. हेडमास्टर त्रिभुवन साह पर आरोप है कि विद्यालय के रिटायर्ड हेडमास्टर शफीउल्लाह को नो ड्यूज देने के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. इस संबंध में शफीउल्लाह ने निगरानी विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने इसकी जांच की तो आरोप सही पाया गया. इसके बाद मंगलवार को निगरानी ब्यूरो की टीम वहां पहुंची और विद्यालय में ही 15 हजार रुपये घूस लेते हुए प्रधानाध्यापक त्रिभुवन साह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग उस हेडमास्टर को अपने साथ पटना लेकर गयी है.

25 हजार की थी मांग 15 पर बनी बात 

जिले के फेनहारा प्रखंड के पोखरिया टोला निवासी शफीउल्लाह एक साल पहले ब्रजबिहारी लाल प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुए थे. इनके रिटायरमेंट के बाद त्रिभुवन साह इस विद्यालय के प्रधानाध्यपक बन गये. करीब एक साल के बाद शफीउल्लाह जब अपना नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने विद्यालय पहुंचे तो त्रिभुवन साह ने उन्हें नो ड्यूज नहीं दिया. प्राचार्य त्रिभुवन शाह ने नो ड्यूज देने के एवज में 25 हजार की मांग की. उसके बाद शफीउल्लाह ने उससे काफी मिन्नत की तब जाकर मामला 15 हजार रुपये में फिक्स हुआ.

रिश्वत देने की बात नहीं लगी सही तो कर दी शिकायत 

रिटायर्ड मास्टर शफीउल्लाह को अपने बंद पड़े पेंशन को खुलवाने के लिए रिश्वत देने की बात सही नहीं लगी. जब सारी बातें फिक्स हो गयी तो इस बात की शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग से कर दी. पूर्व प्राचार्य शफीउल्लाह की शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन किया. उसके बाद आज मंगलवार को शफीउल्लाह खुद रिश्वत के रुप में 15 हजार रुपये लेकर विद्यालय पहुंचे. जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन साह रिश्वत के 15 हजार रुपये अपने हाथों में ले रहे थे. उसी समय निगरानी विभाग की टीम वहां पहुंची और रिश्वत लेते त्रिभुवन साह को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ लेकर चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन