hajipur news. शादी समारोह के दौरान घर में घुस कर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. शादी समारोह के दौरान घर में घुस कर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है, युवक पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है

विज्ञापन

पातेपुर. तिसीऔता थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने घर में घुस कर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. आरोपित पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है. महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि शनिवार की देर रात उसके घर के बगल में शादी समारोह के दौरान बगल का बैद्यनाथ सहनी नशे की हालत में घर में घुस गया तथा मुंह बंद कर दुष्कर्म किया. महिला का आरोप है कि युवक ने शोर मचाने पर हत्या की भी धमकी दी थी. घटना के बाद महिला ने घर के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलने पर परिजन महिला के साथ थाना पहुंचे और पुलिस से लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक ने घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल जांच कराने की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन