वैशाली में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जहानाबाद पंचायत में विकास दिवस पर अधिकारियों ने बताई सरकार की योजनाएं

Updated:
विज्ञापन
Vaishali News: Villagers gathered in large numbers in Vaishali; officials outlined government

विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Vaishali News : बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की पहल “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” अभियान के तहत रविवार को बसंता जहानाबाद पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

विज्ञापन
Vaishali News : (सुशील कुमार सिंह) बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की पहल “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” अभियान के तहत रविवार को बसंता जहानाबाद पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जहां अधिकारियों ने पंचायत विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण भी कराया गया.

ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम से पहले पंचायत के मुखिया गणेश राय ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामसभा में शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद पंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विकास दिवस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

अधिकारियों ने बताई विकास योजनाएं

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ) समेत अन्य अधिकारियों ने पंचायत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जी-रामजी (G-RAMJI) से संबंधित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया.

ग्रामसभा में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

ग्रामसभा के दौरान पंचायत में चल रहे पुराने और नए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा आगामी विकास योजनाओं, स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों तथा पंचायत स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। चयनित पंचायतों में हुए विकास कार्यों का वीडियो भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया.

‘मन की बात’ का हुआ सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ कार्यक्रम को सुना और सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी प्राप्त की.

पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे BJP नेता, सीवान में निकला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन