वैशाली के महुआ बिजली कार्यालय में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, अधिकारियों-कर्मियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन

पूजा करते अधिकारी के साथ अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले के महुआ बिजली कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद महाभोज का भी आयोजन हुआ.

विज्ञापन

Electricity Department Mahua: विश्वकर्मा पूजा के मौके पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को वैशाली जिले के महुआ बिजली कार्यालय परिसर में शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी और विद्युत कर्मी शामिल हुए. सभी ने बाबा विश्वकर्मा की पूजा कर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने की पूजा

पूजा-अर्चना में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार, प्रभारी सहायक अभियंता चंदन कुमार, महुआ कनीय अभियंता सुशांत कुमार, मिर्जानगर के मोहम्मद साबिर हुसैन, पिरोई के राजेश कुमार सहित मानव बल संतोष कुमार, विजय कुमार, जवाहर कुमार राय, संतोष कुमार, अजीत कुमार, मन्नू कुमार और दीपक कुमार समेत दर्जनों अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

सभी ने विधि-विधान से बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विभाग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

पूजा के बाद हुआ महाभोज

पूजा संपन्न होने के बाद बिजली कार्यालय परिसर में महाभोज का आयोजन किया गया. इसमें विभागीय अधिकारियों, पदाधिकारियों और विद्युत कर्मियों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया और भोजन किया.

महुआ के विभिन्न स्थानों पर भी हुई पूजा

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर महुआ के मंगरू चौक, पत्रकार चौक, सदापुर महुआ सहित विभिन्न स्थानों पर भी बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई. स्टैंड संचालक राजू राय, ठेकेदार मनोज कुमार सिंह, मिश्रा पंप पर रमेश कुमार राय और मुजफ्फरपुर रोड बस स्टैंड में मनोज कुमार राय समेत अन्य लोगों ने पूजा का आयोजन किया.

इस दौरान लोगों ने बाबा विश्वकर्मा से सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन