वैशाली के महुआ में ‘एक दीप प्रधानमंत्री के नाम’ से मना पीएम मोदी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप
महुआ में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन महुआ में उत्साह के साथ मनाया गया. 'एक दीप प्रधानमंत्री के नाम' कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने दीये जलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई.
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन महुआ में उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री के समर्थकों ने पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर ‘एक दीप प्रधानमंत्री के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
महावीर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष सह समाजसेवी दीपू दत्त चौधरी के नेतृत्व में ‘एक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हाथों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. कार्यक्रम के दौरान ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए.
भाजपा नेता ने गिनाईं केंद्र सरकार की योजनाएं
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता दीपू दत्त चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना ‘विकसित भारत’ है और वे लंबे समय से देश की सेवा में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में गुजरात के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी, सहायक पुजारी निशा दुबे, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार उर्फ मंटू तिवारी, निशा मिश्रा, रिंकू तिवारी, मिथिलेश चौधरी, मुन्नी चौधरी, अनमोल कुंज, संजीव कुमार पटेल, मनीष कुमार शुक्ला, कुमार अभिषेक, राजकमल जायसवाल, आलोक भगत, घंटू मिश्रा, विजय कुमार, डीके राय, रंजनीता रंजन, शिवानी चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, मुन्नी जायसवाल और राजीव जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए