hajipur news. तिहरे हत्याकांड के छह साल बाद दो आरोपित गिरफ्तार

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 15 Jun 2025 6:29 PM

विज्ञापन

आठ सितंबर, 2019 को हुई थी तीन लोगों की हत्या, पुलिस 14 आरोपितों को भेज चुकी है जेल

विज्ञापन

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुमारपुर दियारा में करीब छह साल पहले पंचायती के दौरान गोली मारकर तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपितों की पहचान स्थानीय सतीश राय एवं विपिन राय के रूप में हुई है. यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी. एसपी ने बताया कि आठ सितंबरए 2019 को जहांगीरपुर पंचायत के सुकुमारपुर गांव में पंचायती के दौरान कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की थी, जिसमें तीन व्यक्ति चनारिक राय, पुतुल राय एवं नाजिर राय की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी. इस मामले में पूर्व में 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है. शेष बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी. गिरफ्तार सतीश कुमार के विरुद्ध राघोपुर रुस्तमपुर थाना कांड संख्या 63/20, 128/20, 186/21 और 286/22 दर्ज हैं. वहीं, विपिन के विरुद्ध राघोपुर रुस्तमपुर थाना कांड संख्या 128/20 दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन