Bihar News: सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, चंद सेकेंड में उजड़ गया परिवार
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 04 Mar 2025 11:17 AM
Bihar News
Bihar news: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां राशन लेने निकली महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखा, उन्होंने पिकअप को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी.
Bihar News: बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें राशन लेने गई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.
अनियंत्रित पिकअप ने ली महिला की जान
मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अब्दुल कादिर की 60 वर्षीय पत्नी आसमा परवीन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आसमा परवीन राशन लेने के लिए घर से निकली थीं और सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
लोगों ने घेरा पिकअप चालक, पुलिस को सौंपा
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वैन और उसके चालक को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची सराय थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और यातायात बाधित कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पिकअप और चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद
परिवार में मचा कोहराम, न्याय की मांग
मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मृतक के परिवार की शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी. सराय थाना प्रभारी के अनुसार, “पिकअप और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










