दिनेश्वरनाथ मंदिर का 58वां स्थापना दिवस समारोह आज से शुरू, रविवार को निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

देसरी में मंदिर स्थापना के मौके पर आयोजित कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

देसरी के दिनेश्वरनाथ मंदिर के 58वें स्थापना दिवस पर अखंड अष्टयाम यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन

देसरी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दिनेश्वरनाथ मंदिर के 58 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को अखंड अष्टयाम यज्ञ आयोजित किया गया है. इसे लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकली गई. जिसमें कन्याओं और महिलाओ ने काफी संख्या में भाग लिया.

गंगा नदी स्थित चेचर घाट पर आचार्य नविन झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर जल भरी कराई. जिसके बाद कलश यात्रा के रूप में श्रद्धालुओ ने कलश लेकर चकौशन, चांदपुरा, धर्मपुर चौक होते हुए देसरी स्थित दीनेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे.

सोमवार को नागपंचमी के दिन बाबा दिनेश्वरनाथ मंदिर में अखण्ड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन हो रहा है. जिसका उदघाटन स्थानीय विधायक महेंद्र राम करेंगे. मंगलवार को यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद रात्रि में रामविवाह का आयोजन किया जाएगा. बुधवार को भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है.

कलश यात्रा में मंडलेश्वर संत योगेंद्र शरण नाथ, प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजन कुमार सिंह, सचिव रविकांत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.


विज्ञापन
मनोहर कुमार

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन