गंडक के बढ़ते जलस्तर से हाजीपुर में बढ़ी चिंता, घाटों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

गंडक घाटों का निरीक्षण करते डॉ सत्येंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network

बिहार राज्य गंगा समिति के सदस्य डॉ सत्येंद्र कुमार ने हाजीपुर में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश.

विज्ञापन

Hajipur News: गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसी दौरान बिहार राज्य गंगा समिति के सदस्य डॉ सत्येंद्र कुमार ने हाजीपुर से सटे विभिन्न गंडक घाटों का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घाटों की सुरक्षा और कंट्रोल रूम का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के अधिकारी मुनेश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे. टीम ने विभिन्न घाटों पर जलस्तर की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा आम लोगों के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया. घाटों पर बनाए गए अस्थायी कंट्रोल रूम का भी जायजा लेते हुए वहां तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

लाउडस्पीकर से सतर्क करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश

डॉ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि नदी के जलस्तर में किसी भी तरह की वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए आम लोगों को समय रहते सतर्क करना जरूरी है. उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से लाउडस्पीकर से लगातार लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सावधानी बरतने की अपील करने को कहा. उन्होंने विशेष रूप से रात्रि के समय निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया.

रात्रि गश्ती और आपात सूचना प्रणाली मजबूत करने पर जोर

उन्होंने कहा कि यदि रात के दौरान जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी दी जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की सलाह

निरीक्षण के दौरान घाटों पर मौजूद लोगों को नदी के किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी को रास्ते में घेरकर मारी तीन गोली, बैग लेकर भागे बदमाश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन