हाजीपुर: बाल अधिकारों और संरक्षण पर बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश
संकल्प सभा के दौरान छात्र-छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर के विद्यालय में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ बच्चों ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के जरिए जागरूकता का संदेश दिया।
Hajipur News : हाजीपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मीनापुर राई में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान और जेआरसी के मार्गदर्शन में संकल्प सभा एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रकला, स्लोगन और निबंध लेखन के माध्यम से बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण का संदेश दिया.
आपके शहर में
चित्रकला, स्लोगन और निबंध में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ किया जागरूक
मुख्य आयोजक स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव एवं जेआरसी के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इससे बच्चों की रचनात्मक क्षमता के साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति समझ और जागरूकता भी बढ़ती है. उन्होंने बच्चों से बाल विवाह, बाल श्रम और बाल यौन शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया.
कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बाल अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया. प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों की सहभागिता की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए