ePaper

hajipur news. दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार घायल

Updated at : 29 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार घायल

लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक नर्सिंग हाम में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के के बाद पटना रेफर कर दिया

विज्ञापन

जंदाहा.

महिसौर थाना के अजीजपुर चांदे चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक नर्सिंग हाम में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के के बाद पटना रेफर कर दिया. परिजन उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल महिपुरा गांव निवासी नंदलाल साह बताया गया है. इस मामले में घायल की पत्नी ने महिसौर थाना में लिखित आवेदन देकर दूसरे बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इस संबंध में नंदलाल साह की पत्नी सुनीता देवी ने गांव के ही युवक अविनाश कुमार के विरुद्ध महिसौर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है कि बीते सोमवार की शाम जब उसके पति मूसापुर चौक स्थित अपना दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे. इसी दौरान अजीजपुर चांदे चौक के पास विपरीत दिशा से काफी तेजी एवं लापरवाही से बाइक चलाते जा रहे युवक ने पति के बाइक में सामने से धक्का मार दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANGESH GUNJAN

लेखक के बारे में

By GANGESH GUNJAN

GANGESH GUNJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन