वाहन जांच में 15 लाख की हेरोइन के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप से सोमवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान सदर थाने की पुलिस ने 140 ग्राम हेरोइन के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप से सोमवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान सदर थाने की पुलिस ने 140 ग्राम हेरोइन के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से पांच मोबाइल भी बरामद किये गये. पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद मादक पदार्थ के तस्करी के चेन को खंगालने में जुट गयी है. इस संबंध में संबंध में एसडीपीओ सदर- 1 सुबोध कुमार ने मंगलवार को बताया कि राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पटना के द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग राज्य के बाहर से ट्रेन से अपने साथ मादक पदार्थ लेकर हाजीपुर पहुंचे हैं और हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रामाशीष चौक की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ- 1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दल बल के साथ रामाशीष चौक पर पहुंच कर सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सात संदिग्ध युवकों को पीठ पर बैग लेकर रामाशीष चौक की तरफ आते देख गया. अचानक पुलिस को देख सभी युवक इधर-उधर भागने लगे. भाग रहे युवकों का पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया गया. पकड़े गये युवकों के पास के बैग की तलाशी के दौरान कुल 140. 82 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया.

चार मुख्य सरगना की तलाश में छापेमारी :

एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बिदुपुर के ही चार लोगों ने हेरोइन की तस्करी के लिए उन्हें छह लाख रुपये फाइनेंस किया था. पकड़े गये आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे असम से हेरोइन लाते थे. इसके बाद उन चार लोगों द्वारा इन पकड़े गये आरोपितों से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हेरोइन की खरीद-ब्रिकी की जाती थी. पकड़े गये आरोपितों की निशानदेही पर हेरोइन तस्कर गिरोह के चार मुख्य सरगना को गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पकड़े गये सभी आरोपितों के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

राहुल कुमार, प्रकाश कुमार, नवीन कुमार, आशू कुमार, विकास कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर डीह के रहने वाले हैं. वहीं, शिवम कुमार, सचिन कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के ही कमालपुर सिंधिया गांव के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन