Hajipur News : अग्निपीड़ित के बीच किया गया राहत सामग्री का वितरण

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 08 May 2025 6:38 PM

विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र की युसूफपुर पंचायत के पीरापुर महादलित टोला में अगलगी की घटना में 14 घर जलकर राख हो गये थे. राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ललन प्रसाद साहु ने अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

विज्ञापन

लालगंज. लालगंज थाना क्षेत्र की युसूफपुर पंचायत के पीरापुर महादलित टोला में बीते मंगलवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में 14 घर जलकर राख हो गये थे. अगलगी के शिकार परिवारों के बीच इस भीषण गर्मी में विकट समस्या आ गयी है. अगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ललन प्रसाद साहु ने पीरापुर गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार के मिलकर उनका हाल जाना तथा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने अन्य लोगाें से भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. इस दौरान रमन राय, सररिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राय, भिखारी दास, रंजन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन