हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन विस्तार की तैयारी की तेज, 17 प्रखंडों में अध्यक्षों की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

सूची जारी करते जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने हाजीपुर में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रखंडों के लिए नए अध्यक्षों की सूची जारी की है। उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को करेंगे मजबूत।

विज्ञापन

हाजीपुर. उमेश सिनेमा रोड स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर बैठक के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष लालदेव राम ने की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन नेताओं को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार महनार में राम स्वार्थ, सहदेई बुजुर्ग में सुदीन कुमार सिंह, देसरी में सुबोध प्रसाद सिंह, पातेपुर में राजेश कुशवाहा, चेहराकलां में रामजी सिंह और भगवानपुर में मुकेश कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं वैशाली में रामसागर सिंह, लालगंज में नरेश कुमार, राजापाकर में विनोद कुमार पटेल, राघोपुर में वीर बहादुर सिंह, महुआ में अखिल देव सिंह, बिदुपुर में मुरलीधर सिंह तथा पटेढ़ी बेलसर में पप्पू कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा गोरौल में संजय सिंह, हाजीपुर में लोहा सिंह, जंदाहा में शिव शंकर सिंह और हाजीपुर नगर में रघुवीर कुमार को प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया.

जिलाध्यक्ष बोले, संगठन को बनाया जाएगा और सक्रिय

जिला अध्यक्ष लालदेव राम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को जिले में अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा. प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार इसी अभियान का अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक और प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह, जिला महासचिव संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष नथुनी सिंह, जिला सचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, अरविंद कुमार सिंह, नीरज कुमार रजक और अजीत रंजन यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन